फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Smuggler going to sell ganja on stolen bike arrested

Hapur News: चोरी की बाइक पर गांजा बेचने जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Smuggler going to sell ganja on stolen bike arrested
सिंभावली। पुलिस ने रात में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पर गांजा बेचने के लिए जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बड्ढा नहर पुल पर बाइक सवार संदिग्ध युवक के आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया, तो उसने पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की लेकिन, पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जिसके पास से चार किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी ने अपना नाम फरमान अली निवासी गांव पलवाड़ा थाना बहादुरगढ़ बताया है। जिसने बताया कि उसके पास मिली बाइक भी जनपद बुलंदशहर से चोरी की गई है। गांजा और बाइक को कब्जे में लेकर एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed