फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   smog in sky

Hapur News: दिनभर छाई रही धुंध, घुटता रहा दम

Thu, 09 Nov 2023 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 09 Nov 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
smog in sky
हापुड़। वायु प्रदूषण से सांसों पर संकट गहराने लगा है। बृहस्पतिवार को शहर का एक्यूआई 340 पर पहुंच गया। इसके बाद सांस के मरीजों को तकलीफ, लोगों को आंखों में जलन की समस्या होने लगी है। डॉक्टरों ने सांस के मरीजों को समय से दवा लेने और धुंध से बचने की सलाह दी है। इ
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण शहर पर स्मॉग की चादर छाने लगी है। शहर में बृहस्पतिवार को एक्यूआई 340 तक दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर बना रहेगा। बृहस्पतिवार को को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल आर्य ने बताया कि स्मॉग चिंता का विषय है। स्मॉग धुएं और प्रदूषण का मिश्रण होता है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। इससे आंखों में जलन, स्ट्रोक, हृदय रोग, फेफड़े संबंधी बीमारी हो सकती है। इस मौसम में सांस के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। अस्थमा, साइनोसाइटिस और सांस के अन्य रोगों के अलावा छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग भी इसका शिकार होते हैं। सांस के मरीज अपनी दवाएं समय से लें। जहां तक हो सके धुंध में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed