फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Six students caught cheating in BA private exam

Hapur News: बीए प्राइवेट की परीक्षा में छह छात्र नकल करते पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Six students caught cheating in BA private exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज समेत जिले के 9 केंद्रों पर विषम सेमेस्टर और स्नातक प्राइवेट के छात्रों की परीक्षा शुरू हुई। एसएसवी कॉलेज में आंतरिक उड़न दस्ते ने प्राइवेट के 6 छात्रों को नकल करते पकड़ा। दोनों परीक्षाओं में कुल 692 छात्रों ने परीक्षा दी। एनईपी 2020 के बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में सिर्फ बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा थी। एसएसवी पीजी कॉलेज को 9 कॉलेजों का सेंटर बनाया गया। इसमें 416 छात्र पंजीकृत थे, लेकिन 393 छात्र ही परीक्षा में शामिल हो सके। 23 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं, बीए प्राइवेट की परीक्षा में 342 छात्र पंजीकृत थे, इसमें 299 छात्र उपस्थित रहे। 43 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। कॉलेज के आंतरिक उडन दस्ते में मुख्य नियंता डॉ.सुदर्शन त्यागी के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राइवेट के 6 छात्र पर्चियों से नकल करते पकड़े गए। इनकी कॉपियां सील कर, रिपोर्ट सीसीएसयू प्रेषित कर दी गई। अन्य केंद्रों पर भी शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन

--
-छह छात्रों को नकल करते पकड़ा-
परीक्षा में स्नातक प्राइवेट के छह छात्र नकल करते पकड़े गए। कॉलेज के आंतरिक उडन दस्ते ने छात्रों को पकड़ा। विषम सेमेस्टर की परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई।--प्रोफेसर नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed