{"_id":"651ee99d93b579553c05df3a","slug":"six-road-construct-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3626-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 1.36 करोड़ से बनेंगी छह सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 1.36 करोड़ से बनेंगी छह सड़कें
Thu, 05 Oct 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की छह सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग 1.36 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई, टेंडर होने के बाद तीन माह के अंदर कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
गांवों में जर्जर सड़कों से ग्रामीण परेशान हैं। कई जगह सड़कों की स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण ग्रामीणों को हाईवे तक पहुंचने में परेशानी होती है। लंबे समय से सड़कों की मरम्मत की मांग की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत के लिए 1.36 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसमें रिलायंस मार्ग से गालंद मार्ग के पुनर्निमाण में 25.20 लाख, हरौड़ा नहर पुल से हरौड़ा मार्ग पर 23.20 लाख, नूरपुर गेट से जैतपुर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य पर 13.70 लाख, एनएच-24 से शाहपुर जट्ट मार्ग पर 18.35 लाख, एनएच-24 से पटना मुरादपुर मार्ग पर 30.90 लाख व भूड़िया से नहर पटरी मार्ग के पुनर्निमाण पर 24.70 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, प्रक्रिया पूर्ण होती है तीन माह में कार्य पूरा कराया जाएगा।