{"_id":"6a4006ab486bfd93620fa241","slug":"six-jamun-trees-cut-down-without-permission-case-registered-against-four-individuals-hapur-news-c-135-1-hpr1006-143773-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिना अनुमति छह जामुन के पेड़ काटे, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिना अनुमति छह जामुन के पेड़ काटे, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पिलखुवा। रामा मेडिकल कॉलेज के पीछे बिना अनुमति छह हरे जामुन के पेड़ काटने के मामले में वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जामुन के पेड़ों के अलावा अमरूद, अमलताश समेत अन्य प्रजाति के पेड़ों का भी अवैध कटान कर लकड़ी मौके से हटा दी गई।
वन रक्षक राहुल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि रामा मेडिकल कॉलेज के पीछे हरे फलदार पेड़ों का कटान किया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर छह जामुन के पेड़ कटे मिले, जबकि अन्य प्रजाति के पेड़ों का कटान कर उनकी लकड़ी हटाई जा चुकी थी। कटान कर रहे लोगों से अनुमति पत्र मांगा गया, लेकिन कोई अभिलेख नहीं दिखाया गया।
तहरीर में जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव निडौरी निवासी आरोपी आबिद और अब्दुल तथा सिखैड़ा निवासी आरोपी खालिद और शाहिद पर अवैध कटान का आरोप लगाया गया है। वृक्ष स्वामी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कटे हुए जामुन के पेड़ों की लकड़ी सुरक्षा की दृष्टि से रामा डेयरी के सुपरवाइजर देवनाथ की सुपुर्दगी में रखवाई गई है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।