फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Six hours cut half the city's light.

छह घंटे गुल रही आधे शहर की बत्ती

Thu, 02 Jun 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 02 Jun 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Six hours cut half the city's light.
तीन बिजलीघरों की मरम्मत के चलते आपूर्ति बाधित - फोटो : अमर उजाला

तीन बिजलीघरों में मरम्मत कार्य के चलते बृहस्पतिवार को आधे शहर की बिजली छह घंटे तक गुल रही। बिजली न आने से इस भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इससे पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


भीषण गर्मी में बिजलीघरों में लगी मशीन व हाईटेंशन लाइनों को फाल्ट से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को पटना मुरादपुर, दिल्ली रोड, टाऊन हाल बिजलीघर को सुबह 9 बजे से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


करीब 6 घंटे तक इन बिजलीघरों पर मरम्मत कार्य चलता रहा। इस दौरान बिजली गुल रहने से शहर के लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि आने वाले दिनों में इन बिजलीघरों में लगी मशीनों में फाल्ट से परेशानी न हो इस उद्देश्य से मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नागरिकों को बेहतर आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, दिन भर आधे शहर में बिजली घरों की मरम्मत के कारण आपूर्ति बंद रही। लेकिन दोपहर को 3:50 से 5:50 तक अघोषित कटौती हो गई।


उम्मीद की जा रही थी कि 4 बजे तक आपूर्ति चालू हो जाएगी। लेकिन कंट्रोल कटौती के कारण नहीं हो सकी। आपूर्ति बंद होने के कारण घरों और दुकानों में लगे इंवेटर शोपीस बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed