{"_id":"6a3abffc58f87c0fa5015b4f","slug":"six-coaching-centres-and-libraries-operating-without-standards-were-sealed-and-16-were-served-notices-hapur-news-c-135-1-hpr1002-143578-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिना मानक चल रहे छह कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, 16 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिना मानक चल रहे छह कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, 16 को नोटिस
विज्ञापन
हापुड़ में कोचिंग सेंटर पर जांच करने पहुंची प्रशासन व अग्निशमन विभाग के अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। लखनऊ में हादसे के बाद मंगलवार को हापुड़ में अधिकारियों की नींद टूट गई। अग्निशमन विभाग और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने तीनों तहसील क्षेत्रों में अभियान चलाकर 28 सेंटरों की जांच की। इनमें बिना मानक चल रहे छह कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील की गईं। साथ ही 16 को नोटिस जारी किया गया। कई संस्थानों में एक्सपायर गैस सिलिंडर भी मिले।
जिले की संकरी गली, मोहल्लों में कोचिंग सेंटरों की भरमार है। इनमें पंजीकरण महज छह का ही बताया जाता है, जबकि संचालन सैकड़ों का हो रहा है। स्वर्ग आश्रम रोड पर कई सेंटर ऐसे हैं, जो मकान की छतों पर चल रहे हैं और निकास व प्रवेश के लिए एक ही छोटा जीना है।
शासन से कड़े निर्देश मिलने के बाद मंगलवार को डीएम कविता मीना ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा, तहसीलदार हापुड़ स्वाति गुप्ता, नायाब तहसीलदार हापुड़ नितिन कुमार, प्रभारी निरीक्षक हापुड़ नगर मनीष चौहान व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण।
विज्ञापन
इसमें तहसील चौराहा स्थित दिशा लाइब्रेरी, चंडी रोड स्थित वर्धमान कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, देवनंदिनी हॉस्पिटल के सामने एजुकेशन इरा लाइब्रेरी को निकास मार्ग एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं को पूर्ण ना होने पर सील किया गया। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ में ब्राइट फ्यूचर लाइब्रेरी, देहरा कूटी में मिंटू लाइब्रेरी व अक्षय लाइब्रेरी को सील किया गया है।
इसके अलावा भगवती गंज स्थित विजय लाइब्रेरी, सरस्वती लाइब्रेरी अमेरिकन कोचिंग सेंटर, खुशी कंप्यूटर सेंटर, संध्या कंप्यूटर कोचिंग सेंटर की जांच की गई। गढ़मुक्तेश्वर में सर माउंट कोचिंग सेंटर, स्पर्श कोचिंग सेंटर, अंबिका एजुकेशन पॉइंट, ओरिजिन अकेडमी, विद्या लाइब्रेरी, लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, तश्वी लाइब्रेरी, विद्या भास लाइब्रेरी, एसएस लाइब्रेरी घोड़ा फार्म, विजडम लाइब्रेरी, राधे लाइब्रेरी नानपूर की भी जांच की गई।
पिलखुवा में साकेत स्थित रियल सॉल्यूशन कोचिंग सेंटर, मोहन नगर स्थित गीता स्टडी सर्किल, सर्वोदय नगर स्थित एजुकेशन पॉइंट, शिवानी नगर स्थित एजुकेशन पॉइंट, मठ मलियान स्थित ओएसआर कोचिंग सेन्टर, न्यू आर्यनगर स्थित रिजोलुशन क्लासेस, शिवाजी नगर स्थित शिखा आईडल कोचिंग, कंदौला स्थित नेशन फायर साइंस एंड सिक्यूरिटी अकादमी, भारत स्मार्ट क्लास (बीएससी), भारत हीरा केंद्र का निरीक्षण किया।
कोट
अग्निशमन के मानकों को पूरा नहीं करने पर जिले में छह कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी सील कर दी गई हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। छात्रों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। - अजय कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी