फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   six accused jila badar

Hapur News: छह आरोपियों को किया जिला बदर

Sun, 28 Jan 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 28 Jan 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
six accused jila badar
गढ़मुक्तेश्वर। आपराधिक घटनाओं में लिप्त पुलिस के लिए सिरदर्द बनने वाले छह आरोपियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस ने गांव में मुनादी कराते हुए उनके घरों पर नोटिस भी चस्पा किए है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी गुल्लू ऊर्फ गुलवीर, गांव सरुरपुर निवासी जावेद ऊर्फ गैना, मोहल्ला मदरसा निवासी सुंदर ऊर्फ फकरुद्दीन, सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी सोमीन ऊर्फ मुन्नू, शहजाद, दिल्लू के खिलाफ कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। उसके बाद भी आरोपी समय-समय पर जिले में रहने के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है। ऐसे लोगों की जांच करते हुए और उनकी गतिविधियों में संदिग्धता पाए जाने के उपरांत इन सभी को छह-छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। अधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए सभी के गांव में मुनादी कराते हुए उनके घरों पर नोटिस भी चस्पा किया है। यदि आरोपी जिला बदर की अवधि में जनपद में पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed