{"_id":"67d853fee0a9df874a027947","slug":"siksha-prasar-samiti-election-hapur-news-c-135-1-hpr1002-121604-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिक्षा प्रसार समिति की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिक्षा प्रसार समिति की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव की मतदाता सूची पर आई तीन आपत्तियों का निस्तारण कर, सोमवार शाम को मुख्य चुनाव अधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। अब कुल 988 मतदाता इस चुनाव में भाग लेंगे।
शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, मंत्री, उपमंत्री, ऑडिटर, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष पद के साथ ही डिग्री कॉलेज की आठ सदस्यों वाली कमेटी, इंटर कॉलेज के पांच सदस्य वाली कमेटी, शिक्षा प्रसाद समिति के 27 सदस्य वाली कमेटी का चुनाव होना है।
जिसे लेकर 1038 सदस्यों की सूची का प्रकाशन किया गया था। इस पर आपत्तियां भी मांगी गई, जिसमें कुल तीन आपत्तियां आईं। सूची से 50 सदस्यों के नाम उनके मृतक होने के कारण हटाए गए हैं। सोमवार शाम को मुख्य चुनाव अधिकारी ने कॉलेज में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। इस सूची में अब 988 सदस्यों के नाम हैं। मंगलवार से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू होगा, 27 मार्च को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 13 अप्रैल को मतदान और 14 अप्रैल को मतगणना व परिणामों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
कोट -
शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव को लेकर मंगलवार शाम को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची में 988 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। - प्रो.नवीन चंद्र, मुख्य चुनाव अधिकारी।।