{"_id":"64d670a5f6ffd0c5e004b2e4","slug":"sicx-hours-feedor-close-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1992-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिना सूचना दिए छह घंटे बंद रखा फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिना सूचना दिए छह घंटे बंद रखा फीडर
Fri, 11 Aug 2023 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिना सूचना दिए ही शुक्रवार को छह घंटे तक दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर आठ को बंद रखा। पेड़ों की छंटाई करने का हवाला दिया गया। आठ से अधिक मोहल्लों की सप्लाई बाधित रही, लोगों को भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा।
दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर आठ से राजेंद्र नगर, प्रकाश नगर, श्रीनगर, कलक्टरगंज, रेलवे रोड, रामगंज, असौड़ा हाऊस को सप्लाई दी जाती है। सुबह करीब पौने 11 बजे इन मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई। परेशान उपभोक्ता बिजलीघर पर फोन करते रहे, जहां से उन्हें पेड़ों की छंटाई के कारण सप्लाई बाधित होने का जवाब मिलता रहा। भयंकर गर्मी में दोपहर ढाइ बजे तक इन मोहल्लों की सप्लाई बाधित रही। इससे पहले भी केबल बॉक्स में फाल्ट के कारण पूरे दिन इन मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही थी। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने बताया कि बिना सूचना दिए फीडर को बंद रखना गंभीर मामला है। संबंधित अवर अभियंता और एसडीओ का जवाब तलब किया जाएगा। इस तरह के कार्य निपटाने से पहले सूचना दिया जाना आवश्यक है।