फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   si and constable suspend

Hapur News: अवैध वसूली में यातायात उप निरीक्षक और कांस्टेबल निलंबित

Sun, 18 Aug 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 18 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
si and constable suspend
गढ़मुक्तेश्वर। यातायात कर्मियों द्वारा रूट डायवर्जन के बीच दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बसों को सुविधा शुल्क लेकर निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी ने यातायात उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच सीओ पिलखुवा को सौंपी है।
विज्ञापन


सावन माह के अंतिम सोमवार को गंगा पार के जनपदों से आने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया हुआ है। जिसे लेकर हापुड़ से ब्रजघाट तक विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगातार यातायात कर्मी और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई हुई है। शनिवार की रात सोशल मीडिया पर यातायात कर्मियों द्वारा ब्रजघाट में पलवाड़ा चेक पोस्ट के पास निजी कर्मियों द्वारा बसों से सुविधा शुल्क लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें कांस्टेबल के सामने ही युवक बसों के स्टाफ से वसूली करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कोट -

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए यातायात उप निरीक्षक राजकुमार और कांस्टेबल अर्जुन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी पिलखुवा को सौंपी गई है। - ज्ञानंजय सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed