{"_id":"68a0bbce5467e8e7b1057326","slug":"shuttle-passenger-train-late-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128808-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन घंटे देरी से आई शटल पैसेंजर, दैनिक रेलयात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन घंटे देरी से आई शटल पैसेंजर, दैनिक रेलयात्री बेहाल
Sat, 16 Aug 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर से तिलकब्रिज के बीच संचालित शटल पैसेंजर पिछले कई दिनों से लगातार देरी से रेलवे स्टेशन पर आ रही है। शनिवार को भी ट्रेन तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। ऐसे में दैनिक रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुलंदशहर से चलकर तिलकब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:35 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है और पांच मिनट ठहराव के बाद पिलखुवा के लिए रवाना हो जाती है। शनिवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चलकर 9:35 पर रेलवे स्टेशन आई और करीब 17 मिनट ठहराव के बाद 9:52 बजे स्टेशन से पिलखुवा की दिशा में रवाना हुई।
वहीं प्रयागराज से चलकर सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, वाराणसी जंक्शन से चलकर दिल्ली जंक्शन को जा रही स्पेशल ट्रेन चार घंटे, मुरादाबाद से चलकर गाजियाबाद को जा रही मेमू पैसेंजर दो घंटे, बरेली से भुज को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस 40 मिनट, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि पीछे से ही ट्रेनों का संचालन देरी से चल रहा है, जिस कारण रेलवे स्टेशन को भी देरी से पहुंच रही है। जल्द ही ट्रेनों के संचालन में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।