{"_id":"6ab2b9fa4d2ecbfaaa04cd83","slug":"badnauli-incident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148844-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनौली कांड : राष्ट्रीय जाट महासभा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदनौली कांड : राष्ट्रीय जाट महासभा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
गांव बदनौली में मृतक दीपक के पिता की आर्थिक मदद करते सपा के राज्य सभा सांसद। स्रोत: सपा
हापुड़। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के पदाधिकारी मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पदाधिकारियों ने बदनौली कांड में निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीओ सदर दीपक चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष भानु सिद्धू ने बताया कि चार सितंबर को गांव बदनौली में हुए व्यक्तिगत विवाद को जातीय व सामाजिक रंग देकर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास नहीं होना चाहिए।
किसी परिवार के व्यक्ति का इस दुनिया से चले जाने पर उस परिवार को गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं किसी निर्दोष व्यक्ति या परिवार को मामले में अनावश्यक रूप से शामिल किए जाने से उस परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष विनय बाना ने बताया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता पाया जाए, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
युवा जिला अध्यक्ष मनिंदर मसंद ने बताया कि पुलिस बदनौली घटना से संबंधित दोनों पक्षों की शिकायतों, बयानों व उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच करे। इसके साथ-साथ षड्यंत्र व सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा भ्रामक प्रचार संबंधित मामलों की भी जांच पुलिस को करनी चाहिए। सीओ सदर दीपक चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में दयापाल सिंह, करणवीर सिंह, धर्मेंद्र सराव, प्रिंस मसंद, योगेंद्र सिद्धू, संगीता चौधरी, उज्ज्वल सिरोही व श्लेष चौधरी मौजूद रहे।