फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Show-cause notice issued to CVO; orders issued to withhold salary.

Hapur News: सीवीओ को कारण बताओ नोटिस जारी, वेतन रोकने के आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Show-cause notice issued to CVO; orders issued to withhold salary.
हापुड़। जिले की 37 गोशालाओं के करीब 3600 पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारी चिंतित नहीं हैं। जिले की रैंकिंग प्रदेश के आखिरी दस जिलों में पहुंचने से नाराज डीएम कविता मीना ने विभाग के सीवीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उनका तीन माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गोचर की भूमि आमतौर पर ग्राम पंचायत के अधीन होती है। चारे की कमी को पूरा करने के लिए इस भूमि पर मवेशियों के लिए पौष्टिक हरा चारा जैसे जई, बरसीम और लूसर्न आदि की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। इन गोचर भूमि पर अवैध कब्जे हटवाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, राज्य सरकारों की ओर से चारा उत्पादन बढ़ाने के लिए चारागाह विकास योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश चारा नीति वर्ष 2025-26 के तहत गो आश्रय स्थल और गोचर भूमि पर पौष्टिक हरा चारा उगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 22000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक का अनुदान और निशुल्क बीज, जड़ें प्रदान की जा रही हैं। जिसका उद्देश्य गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
गोशाला में मौजूद गोवंशों के लिए पहली बार हरा चारा बोने के लिए शासन की ओर से बजट भी जारी किया गया है। जिससे कि पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था जिला स्तर पर हो सके।
शासन स्तर से इसकी मानीटरिंग चल रही है। इसके बाद भी पशुपालन विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में सही प्रकार से काम ही नहीं किया है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की है।
----
तहसील गोचर भूमि की उपलब्धता हेक्टेयर में
हापुड़ 3.264
धौलाना 28.012
गढ़मुक्तेश्वर 5.546
कुल 36.822 हेक्टेयर

उबड़-खाबड़ और गड्ढा युक्त हैं भूमि
पशुपालन विभाग के अनुसार, तीनों तहसीलों के एसडीएम ने जो भूमि उपलब्ध कराई है, इसमें से कुछ भूमि पर पहले ही अस्थाई गो आश्रय स्थल का निर्माण हो चुका है। शेष भूमि उबड़-खाबड़ और गड्ढा युक्त है। साथ ही गढ़ में बाढ़ क्षेत्र होने के कारण वर्तमान में उपलब्ध करीब छह से सात हेक्टेयर भूमि ही हरा चारा बोने योग्य है। इस पर नैपियर और अन्य चारा बोने का कार्य चल रहा है। करीब 11 हेक्टेयर भूमि पर हरा चारा बोया गया है।


कोट
जिले की रैंकिंग प्रदेश के अंतिम दस जनपदों में पहुंच गई थी। यह गलत डाटा जारी होने के कारण हुआ था। सही डाटा जारी होने के साथ ही जिलाधिकारी को नोटिस का जवाब भेज दिया गया है। अब जिले की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। जिलाधिकारी ने चारागाह जमीन पर चारा और पौधरोपण कराने के आदेश दिए हैं।
- डॉ. ओपी मिश्रा, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed