{"_id":"589495314f1c1b4a40e82167","slug":"shortage-of-personnel-to-voting-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर्मियों की कमी पूरी करना बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर्मियों की कमी पूरी करना बड़ी चुनौती
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 03 Feb 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मतदान कर्मचारियों की कमी पूरी करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। डिमांड के बाद बाहरी जिलों से कर्मचारियों के न पहुंचने पर प्रशासन ने अब प्राइवेट कर्मचारियों की भी ड्यूटी मतदान में लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर प्रशिक्षण में न पहुंचने पर कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। हापुड़ एक नवसृजित जिला है। ऐसे में यहां अभी संसाधनों का अभाव है। जिले में मतदान के लिए कुल 917 बूथ बनाए गए हैं। इन पर चार गुना कर्मचारियों के हिसाब से 3668 कर्मचारियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा 390 माइक्रो ऑबजर्वर, 190 ब्राडकास्टिंग कर्मचारी, 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 30 जोनल मजिस्ट्रेट पर चुनाव को संपन्न कराने की जिम्मेदारी है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को बूथों पर ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की कमी पूरी करने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, प्रशासन ने मेरठ और बुलंदशहर से करीब छह सौ कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए डिमांड भेजी थी, लेकिन अधिकतर कर्मचारी यहां प्रशिक्षण के लिए नहीं पहुंचे। हालांकि इन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
इस कमी को पूरी करने के लिए प्रशासन को प्राइवेट कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन ने जिले की मोनाड विश्वविद्यालय, दूसरे इंस्टीट्यूट आदि से कर्मचारियों की भरपाई करना शुरू कर दिया है।
उप निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि कर्मचारियों की कमी को पूरी कर लिया जाएगा। जो कर्मचारी अनुपस्थित हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।