{"_id":"587cd8da4f1c1b3503efeebc","slug":"short-circuit-in-handloom-factory-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":" शार्ट सर्किट से हैंडलूम फैक्ट्री में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से हैंडलूम फैक्ट्री में आग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 16 Jan 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
हैंडलूम फैक्ट्री में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरबाउद्दीन मोहल्ले में रविवार रात एक हैंडलूम फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में फैक्ट्री में रखा जनरेटर और लाखों रुपये का माल जल गया। मोहल्ले वालों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फायरब्रिगेड और पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीरबाउद्दीन मोहल्ला निवासी इस्लामुद्दीन अंसारी की मोहल्ले में ही अंसारी हैंडलूम फैब्रिक के नाम से फैक्ट्री है। रविवार को वह फैक्ट्री बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
देर रात करीब 1.30 बजे मोहल्ले के कुछ लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलते देख इस्लामुद्दीन को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मोहल्ले वालों की मदद से इस्लामुद्दीन ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग लगी। हादसे में जनरेट और छह लाख रुपये का माल जल गया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।