फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shock to farmers Seeds bought at Rs 33 thousand per kg cabbage sold at Rs 1 per kg prices fell within a month

किसानों को झटका: 33 हजार रुपये किलो खरीदा बीज, एक रुपये किलो बिक रही गोभी; एक महीने के अंदर ही गिर गए दाम

Tue, 21 Jan 2025 04:34 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jan 2025 04:34 AM IST
सार

बाजार से 33 हजार रुपये किलो की दर से बीज खरीदकर फसल उगाई थी। एक महीने पहले तक दाम अच्छे थे, लेकिन जब फसल तैयार हुई, तो दाम एक से दो रुपये किलो तक पहुंच गए। हजारों किसानों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। 

विज्ञापन
Shock to farmers Seeds bought at Rs 33 thousand per kg cabbage sold at Rs 1 per kg prices fell within a month
एक रुपये किलो बिक रहे गोभी - फोटो : freepik

विस्तार

हापुड़ जिले में बंद और फूल गोभी के दामों में एक महीने के अंदर ही 95 फीसदी तक गिरावट आई है इन दिनों मंडी में गोभी एक से दो रुपये किलो तक ही बिक रही है। कई किसानों ने फसल जोत भी दी है, जबकि किसानों ने 33 हजार रुपये किलो की दर से बीज खरीदकर रोपाई की थी। बाहर मंडी जाने वाले किसानों को किराया भी जेब से ही लगाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

जिले में बड़े पैमाने पर पत्ता गोभी की खेती की जाती है। अमूमन किसान इसकी बुवाई जुलाई महीने से लेकर अक्तूबर तक करते हैं। दिसंबर के अंत तक मंडी में गोभी के दाम एक हजार से 1500 रुपये/कट्टा तक रहे। किसानों को फसल से अच्छी उम्मीद थी, लेकिन जनवरी की शुरूआत से ही फसल के दाम लगातार गिरते गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों मंडी में पत्ता गोभी का कट्टा 100 से 150 रुपये तक ही बिक रहा है। किलो के हिसाब से देखें तो प्रति किलो गोभी एक से दो रुपये में ही बिक रही है। श्यामपुर ददायरा में किसानों ने फसल की जुताई भी शुरू कर दी है। किसान भगतराम ने बताया कि गोभी के दाम गिरने से मजदूरी भी जेब से ही भरनी पड़ रही है। गांव के कई किसान फसल जोत चुके हैं।

विज्ञापन

इन गांवों में होती है गोभी की बड़े पैमाने पर खेती
हापुड़ के गांव महमूदपुर, सांवई, हिमांयुपुर, ह्दयपुर, मीरपुर, घुंघराला, ततारपुर, लालपुर, सीतादेही, उबारपुर, गोंदी, सलाई, श्यामपुर, ददायरा आदि गांवों में बड़े पैमाने पर बंद गोभी की खेती होती है।
 

अस्थाई मंडी में रोज पहुंच रही 10 ट्रक से ज्यादा गोभी
बुलंदशहर रोड स्थित पड़ाव में बंद गोभी की खरीद फरोख्त के लिए बनी अस्थाई मंडी में इन दिनों हर रोज दस ट्रक से ज्यादा गोभी पहुंच रही है। दिल्ली में दाम कुछ ठीक हैं, लेकिन किराया अधिक होने के चलते औसत नहीं आ पाता। ददायरा के किसानों ने बताया कि दिल्ली में फसल बिक्री की थी, किराया भी जेब से लगाना पड़ा है।

बेहद महंगा हैं बंद गोभी का बीज
बंद गोभी का बीज बेहद ही महंगा है। बाजार में चुनिंदा दुकानों पर ही इसका बीज मिलता है, जिसके दाम 28 हजार से 33 हजार रुपये/किलोग्राम तक हैं। ऐसे में कभी बरसात तो कभी दाम गिरने से गोभी उत्पादक किसानों की कमर टूट रही है।

फसल ने कर दिया नुकसान
बाजार से 33 हजार रुपये किलो की दर से बीज खरीदकर फसल उगाई थी। एक महीने पहले तक दाम अच्छे थे, लेकिन जब फसल तैयार हुई, तो दाम एक से दो रुपये किलो तक पहुंच गए। हजारों किसानों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। - टेनपाल सिंह, किसान महमूदपुर।

गन्ना छोड़कर बोई बंद गंभी, हुआ नुकसान
चीनी मिलों द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं किए जाने से गन्ने की बुवाई कम कर सब्जी की खेती अपनायी थी। लेकिन बंदगोभी और फूलगोभी के दाम एक से दो रुपये किलो पहुंच गए हैं। फसल से बीज की कीमत भी निकल पा रही। मजदूरी और अपनी मेहनत भी बेकार ही जा रही है। दाम नहीं बढ़े तो फसल जोतनी पड़ेगी। - भगतराम सिंह, किसान, ददायरा।

बंदगोभी के दाम पिछले महीने तक अच्छे बने थे, किसानों ने फसल बिक्री कर लाभ भी कमाया। अब फसल पीक पर है, आवक अधिक होने से दाम प्रभावित हो सकते हैं। - डॉ.हरित, डीएचओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed