फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shivaratri har har Mahadev acclamation.

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज शिवालय

Mon, 01 Aug 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 01 Aug 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
Shivaratri har har Mahadev acclamation.
महादेव के जयघोष से गूंज शिवालय - फोटो : अमर उजाला

शिवरात्रि पर जिले के मंदिरों में लाखों की संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गूंज उठे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन


रविवार देर रात से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। ग्राम सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गांव छपकौली स्थित शिव मंदिर, नगर के चंडी मंदिर, चंडी रोड स्थित शिव मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, गांव असरा और तगासराय के प्राचीन शिव मंदिर,
विज्ञापन


पुराना बाजार और असौड़ा गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भारी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने पहुंचे। सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर और छपकौली स्थित शिव मंदिर पर कांवड़ियों की सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबली मंदिर में दोपहर 3:57 बजे जलाभिषेक शुरू हुआ। कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का गंगाजल से अभिषेक किया। सबली मंदिर पर लगे विशाल मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर और देहात के मंदिरों में भी रविवार रात से ही श्रद्धालुओं ने लाइन लगानी शुरू कर दी थी।

सोमवार सुबह तीन बजे से ही महिला और पुुरुष श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे थे। सबली मंदिर समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य बिजेंद्र त्यागी, पवन त्यागी ने बताया कि मंदिर में कांवड़िए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया था।

गत वर्षों की तुलना में इस बार काफी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। शिवरात्रि के चलते नगर के कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बुलंदशहर रोड स्थित मंशादेवी मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।  

गांव सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर और छपकौली स्थित शिव मंदिर के बाहर मेले में लोगों की भीड़ रही। इसमें बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूलों के साथ ही चाट पकौड़ियों के ठेले और खिलौनों की दुकानें भी लगी हुई थीं। इसमें बच्चों ने जमकर मस्ती की।

सबली मंदिर, बाबूगढ़ स्थित छपकौली मंदिर सहित शहर के अनेक मंदिरों पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। कांवड़ियों के भेष में पुलिसकर्मी मंदिरों में तैनात थे। सबली मंदिर में सुबह से लेकर देर शाम तक काफी भीड़ थी।

व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और मंदिर समिति के सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सबली मंदिर में पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव, उप जिलाधिकारी मीनू राणा आदि ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सावन मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में गजब का उत्साह रहा। लाखों कांवड़ियों ने गौमुख और हरिद्वार से जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान जगह-जगह रूट डायवर्जन से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।

मिश्रित आबादी क्षेत्र होने के कारण पुलिस प्रशासन के लिए सुरक्षा बनाए रखना कड़ी चुनौती थी। सब कुछ ठीक से निपटने पर अफसरों और जनता दोनों ने राहत की सांस ली।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की जज डॉ. विजय लक्ष्मी ने शिवरात्रि पर बाबूगढ़ के छपकौली महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। वह ब्रजघाट से कांवड़ लेकर पैदल छपकौली मंदिर पहुंचीं।
हापुड़ निवासी डॉ. विजय लक्ष्मी इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज हैं।

वह समय-समय पर धार्मिक कार्यों में भी भागीदारी करती रहती हैं। रविवार को ब्रजघाट से कांवड़ उठाने के बाद वह सोमवार दोपहर बाबूगढ़ के छपकौली मंदिर पहुंचीं। मंदिर में सुबह छह बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ था। उन्होंने लगभग 2.30 बजे भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

उनके जलाभिषेक करने से पहले पुलिस ने व्यवस्था दुरुस्त की। प्रशासन ने उपनिरीक्षक योगेश्वरी को उनके जलाभिषेक कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि व्यक्ति को अपने कर्तव्य के साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी शिरकत करनी चाहिए।

वह पहले भी कांवड़ ला चुकी हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उनके साथ उनके भाई डॉ. योगेश, डॉ. अखिलेश व बहन हेमलता मौजूद रहीं।

शिवरात्रि पर लाखों शिवभक्तों ने गढ़ के नक्का कुआं मंदिर समेत आसपास के मंदिरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक सोमवार सुबह 4.45 बजे प्रारंभ होना था, लेकिन शिवभक्तों ने रात में 12 बजते ही जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया था।

हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। मुक्तेश्वरा महादेव नक्का कुआं मंदिर गढ़, कल्याणेश्वर मंदिर कल्याणपुर और लाल मंदिर समेत गांवों से जुड़े मंदिरों में सोमवार की दोपहर तक कांवड़िये जलाभिषेक करते रहे।

इसके बाद लोटा जल वाले शिवभक्तों ने भी जलाभिषेक किया। मंदिरों पर बेरीकेडिंग होने से जलाभिषेक का पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। भारी भीड़ उड़ने से धक्का-मुक्की जैसी इक्का-दुक्का घटना भी हुईं।

सोमवार दोपहर तक ब्रजघाट में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक संपन्न होने तक कांवड़ियों से जुड़े संपर्क मार्गों समेत मंदिरों के आसपास पुलिस सतर्क रही। वहीं एसडीएम शमशाद हुसैन, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय, तहसीलदार भगतसिंह,

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, एसएसआई हरपाल सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज एके निर्वाल, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह, सिंभावली एसओ एनके शर्मा और बहादुरगढ़ इंस्पेक्टर आरके शर्मा अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे।


सोमवार को डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय ने कल्याणेश्वर मंदिर कल्याणपुर, तहसीलदार भगत सिंह ने मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर गढ़ और नायब तहसीलदार एके शर्मा ने ब्रजघाट गंगानगरी के आरती स्थल पर वैदिक रीति रिवाज के बीच भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed