{"_id":"58adaf854f1c1b6f1cb23086","slug":"shivaratri-alert-in-the-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि के मद्देनजर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि के मद्देनजर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 22 Feb 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि
- फोटो : demo pic
शिवरात्रि के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट हो गया है। शिव भक्तों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए चिंहित स्थानों पर 10 एंबुलेंस लगाई गई हैं। सीएमओ ने चिकित्सकों को 24 घंटे अलर्ट रहने के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिवरात्रि के चलते जिले में शिवभक्तों का आवागमन शुरू हो गया है। सर्दी में शिवभक्तों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। सीएमओ ने 10 एंबुलेंस को मुख्य स्थानों पर लगा दिया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस के जरिए शिवभक्तों के स्वस्थ का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन