{"_id":"57276fa64f1c1bf4165ccf77","slug":"shikshamitron-memorandum-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन के लिए शिक्षामित्रों ने डीएम ज्ञापन दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन के लिए शिक्षामित्रों ने डीएम ज्ञापन दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 02 May 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने डीएम ज्ञापन दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय के बाहर रणनीति तैयार की। इसके बाद शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्ल समायोजन करने की मांग की।
विज्ञापन
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने बेसिक शिक्षा को मजबूती देने वाले शिक्षामित्रों का समायोजन कर उन्हें सहायक अध्यापक बनाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में 75 फीसदी शिक्षामित्रों का समायोजन हो चुका है।
विज्ञापन
अभी भी प्रदेश में 26 हजार शिक्षामित्र ऐसे हैं जिनका समायोजन नहीं हो सका है। हापुड़ में भी 360 शिक्षामित्र समायोजन से वंचित रह गए हैं। शिक्षामित्र संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षामित्रों को सपा सरकार से काफी आस है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में घनश्याम सिंह, रजनी यादव, शिवकुमार शर्मा, राकेश कुमार, मोहम्मद इस्माइल, मनोज सिंह, आदित्य कुमार, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।