{"_id":"587251c24f1c1be165ba7e0a","slug":"shadow-morning-fog-sunny-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुबह छाया कोहरा, दोपहर में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह छाया कोहरा, दोपहर में खिली धूप
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 08 Jan 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज रविवार को फिर बदला हुआ दिखाई दिया। सुबह घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया और ठिठुरन भी रही। वहीं, दोपहर में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
रविवार दिन निकलते ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। कोहरे के चलते चंद दूरी तक देखने में भी लोगों को परेशानी हो रही थी। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। कोहरे से साथ सुबह के समय सर्दी ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। ठंड से बचने के लिए घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। सुबह करीब नौ बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए, जिसके बाद खिली धूप ने लोगों को राहत दिलाई।
विज्ञापन
शाम होते होते ठंड ने फिर अपना मिजाज बदल लिया। ठंड के कारण देर रात तक गुलजार रहने वाले बाजार भी जल्द बंद हो गये। कई स्थानों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. नफीस चौधरी ने बताया कि तापमान में अप-डाउन होने से मौसम के मिजाज में बदलाव का क्रम जारी रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आने वाले दिनों में ठंडक रहेगी।