{"_id":"583f199c4f1c1bb61fde6f07","slug":"shabby-performance-villagers-build-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़क बनवाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़क बनवाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई माह से जर्जर पड़ी गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव सालारपुर से पलवाड़ा जाने वाली सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द सुनवाई नहीं होने पर तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
गांव सालारपुर से पलवाड़ा को जाने वाली सड़क कई माह से जर्जर है। सड़क बनवाने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि सड़क पर गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन से कई बार सड़क बनवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क नहीं बनवाने पर तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम आरएन पांडेय का कहना है कि सड़क निर्माण जल्द कराकर ग्रामीणों को परेशानी से निजात दिलाई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सतीश अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, दीपक तोमर, गौरव अग्रवाल, बलवीर सिंह, ओमकार, राजकुमार, मनोज आदि मौजूद रहे।