फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seven power stalled, 32 pole damaged

सात बिजलीघर ठप, 32 पोल क्षतिग्रस्त

Sun, 29 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 29 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Seven power stalled, 32 pole damaged
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला

 धूल भरी तेज आंधी ने शनिवार को कहर ढा दिया। 32 विद्युत पोल ध्वस्त होने तथा जगह-जगह बिजली के तार टूटने से सात बिजलीघर ठप होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन


जंगलों के बीच से गुजर रही विद्युत लाइनों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रातभर हापुड़ डिवीजन के गांवों में अंधेरा छाया रहा। रविवार को काफी मशक्कत के बाद बिजलीघर चालू हो सके।  
विज्ञापन


हापुड़ डिवीजन के जसरूपनगर, मोदीनगर रोड, धीरखेड़ा, उबारपुर, पटना मुरादपुर, लालपुर, किल्हौड़ा बिजलीघर से हापुड़ देहात अंचल के करीब 100 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार रात तेज तूफानी आंधी के कारण इन गांवों की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी से जंगलों के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन पर पेड़ों की शाखा गिरने से लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बिजलीघरों पर लगे फीडर ट्रिप करने लगे। बड़े फाल्ट से बचने के लिए निगम अफसरों ने मोदीनगर रोड स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर को बंद करा दिया।

इससे देहात क्षेत्र में अंधेरा छा गया। आंधी शांत होने पर अफसरों ने बिजलीघरों की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। लेकिन लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजलीघरों की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। ऐसे में रात भर ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। रात में शहर की आपूर्ति तो बहाल कर दी गई।

लेकिन जंगलों में अंधेरे के कारण कर्मियों को फाल्ट नहीं मिल सके, इसलिए देहात की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह उठने पर ग्रामीणों को पानी किल्लत भी झेलनी पड़ी।

हालांकि निगम कर्मियों ने कड़े प्रयास के बाद रविवार अपराह्न तीन बजे तक सभी बिजलीघरों को चालू करा दिया। आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं तेज आंधी के कारण करीब 32 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। निगम अफसरों ने एस्टीमेट तैयार कर जल्द इनके बदलने का दावा किया है।


उधर, उप खंड अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि जंगलों के बीच से गुजर रही लाइन टूटने से देहात अंचल की आपूर्ति बाधित हुई थी। कड़े प्रयास के बाद फाल्ट को दुरुस्त करा लोगों को राहत दिला दी गई है। जल्द ही क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को भी बदला जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed