{"_id":"591732744f1c1bd54285107c","slug":"seven-injured-in-vehicle-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटी समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटी समेत सात घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 13 May 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे के अलग अलग स्थानों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटी समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दो की हालत बिगड़ती देख मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा के पास शुक्रवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर का पिछला टायर निकलकर पास से होकर जा रही अल्टो कार से जा टकराया। हादसे में कार ड्राइवर शिवकुमार निवासी हापुड़ घायल हो गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे सिखैड़ा में सपा नेता सतपाल यादव के कैंप कार्यालय के सामने हुई। यहां हाईवे पर जा रही कार की साइड लगने से बाइक फिसलने पर जितेंद्र और भूरे निवासी गांव लाडपुर जनपद बुलंदशहर घायल हो गए।
विज्ञापन
वो हापुड़ में चिकित्सक के पास जा रहे थे। तीसरी घटना कुचेसर चौपला पर हुई। यहां हापुड़ जाने के लिए सवारी का इंतजार करने के दौरान डेहरा कुटी पर डेयरी चलाने वाला देवेंद्र कंडारी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
चौथी घटना गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर के पास हाईवे स्पीड ब्रेकर पर हुई। यहां शनिवार सुबह करीब 7 बजे बालू लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दिल्ली से लौट रही इंडिका कार को साइड मार दी।
इस घटना में रेशमा, उसकी बेटी तबस्सुम और चालक हसरत खां निवासी अमरोहा घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। यहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने जितेंद्र और भूरे को हापुड़ रेफर कर दिया।