{"_id":"678bde9f2a6d096cda0b9860","slug":"seven-cheater-caught-hapur-news-c-135-1-hpr1002-119332-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एलएलबी की परीक्षा में नकल करते पकड़े सात छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एलएलबी की परीक्षा में नकल करते पकड़े सात छात्र
Sat, 18 Jan 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में आंतरिक उडऩ दस्ते ने एलएलबी की परीक्षा दे रहे सात छात्रों को नकल करते पकड़ा। किसी ने जूते तो किसी ने अंडरवीयर में पर्चियां छिपाई हुई थी। छह छात्र एक ही लॉ कॉलेज के थे, जबकि एक अन्य कॉलेज का था। इनकी सूचना विश्वविद्यालय को भेज दी गई है।
एसएसवी कॉलेज में सुबह की पाली में एनईपी कोर्स के 166 छात्रों में 163 उपस्थित रहे, तीन ने परीक्षा छोड़ दी। पीजी नॉन एनईपी की परीक्षा में 858 छात्रों के सापेक्ष 744 उपस्थित रहे, 144 ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली की परीक्षा के दौरान कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ.सुदर्शन त्यागी के नेतृत्व में आंतरिक उड़न दस्ते ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान थोड़े अंतराल पर बैठे छात्रों के समूह पर नकल का शक हुआ। बारी-बारी से तलाशी ली गई, जिसमें सात छात्रों पर पर्चियां मिलीं, किताबों के पन्नों से ही छात्र परीक्षा में नकल करने का प्रयास कर रहे थे। कुछ ने पर्चियां जूते में छिपाई हुई थी तो कुछ ने अंडरवीयर में पर्चियां छिपा रखीं थी।
विज्ञापन
सातों छात्रों के पकड़े जाने से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल विश्वविद्यालय को दी गई। बता दें कि एलएलबी की परीक्षा में ही सबसे अधिक छात्र नकल करते पकड़े जा रहे हैं। दूसरी पाली में एमए की परीक्षा में 172 छात्रों के सापेक्ष 170 उपस्थित रहे, दो ने परीक्षा छोड़ दी। जिले के 13 अन्य केंद्रों पर 1342 छात्र उपस्थित रहे।
कोट -कॉलेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने एलएलबी के सात छात्रों को परीक्षा में नकल करते पकड़ा है। आगे होने वाली परीक्षाओं में भी नकल नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए और अधिक निगरानी बढ़ायी जाएगी। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।