{"_id":"5735f34d4f1c1bb36b919922","slug":"serried-vehicle-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भिडे़ वाहन, मां-बेटी समेत 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर भिडे़ वाहन, मां-बेटी समेत 10 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 13 May 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे के अलग अलग स्थानों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटी समेत 10 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर हालत में दो लोगों को मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है। ब्रजघाट गंगा पुल के पास बृहस्पतिवार देर रात एक कैंटर आगे जा रहे ट्रक में भिड़ गया।
विज्ञापन
इससे चालक राकेश, क्लीनर हरपाल निवासी पीलीभीत और उसमें सवार दिनेश, वीरपाल, मनीष निवासी इज्जतनगर बरेली घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया,
विज्ञापन
यहां से दिनेश और वीरपाल की हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर गांव अल्लाबख्शपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बालू लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इंडिका कार को साइड मार दी।
विज्ञापन
हादसे में रेशमा, उसकी बेटी तबस्सुम और चालक हसरत खां निवासी अमरोहा घायल हो गए।
उधर, बदरखा मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे हाईवे पर जा रहीं दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। इसमें योगेश निवासी गजरौला और मुशर्रफ निवासी डासना घायल हो गए।