फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sent a link pretending to be an HDFC bank official, withdrew Rs 85,000 from a youth's credit card

Hapur News: एचडीएफसी बैंक की अधिकारी बताकर भेजा लिंक, युवक के क्रेडिट कार्ड से निकाले 85 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sent a link pretending to be an HDFC bank official, withdrew Rs 85,000 from a youth's credit card
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी निवासी अशरफ से एचडीएफसी बैंक की अधिकारी बताकर साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 85 हजार रुपये उड़ा लिए। युवक ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर साइबर ठगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


अशरफ ने बताया कि 17 जून को एक अनजान नंबर से उन्हें व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाली महिला ने अपने आपको एचडीएफसी बैंक का अधिकारी व नाम मीरा बताया था। महिला ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उसमें डिटेल भरवाया। मंगलवार की देर रात लगभग तीन से चार बजे के बीच चार बार में उनके क्रेडिट कार्ड से 85 हजार रुपये निकालने का बैंक से मैसेज आया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। बुधवार को वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed