{"_id":"662441a9eac6d1e6f20ff114","slug":"sensitive-polling-stations-will-remain-under-the-control-of-cctv-cameras-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109765-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीसीटीवी कैमरों की कैद में रहेंगे संवेदनशील मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीसीटीवी कैमरों की कैद में रहेंगे संवेदनशील मतदान केंद्र
विज्ञापन
हापुड़। 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए जिले में भी मतदान होगा। इससे पहले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर कड़ी तैयारी की जा रही हैं। जिससे कि मतदान वाले दिन कोई खुराफाती माहौल न बिगाड़ सके। इस प्रकार के सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर से चुनाव आयोग से आए अधिकारी भी नजर रखेंगे। यह मतदान बूथ सीधा दिल्ली और लखनऊ से जुड़े होंगे।
जनपद में कुल 1,048 मतदान केंद्र हैं। इसमें 58 अतिसंवेदनशील और 128 संवेदनशील केंद्र हैं। इसमें हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 14, धौलाना में 21 और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 23 केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों में शामिल ग्राम-मोहल्ले, प्रभावित व्यक्ति और कारक व्यक्तियों को चिह्नित किया जा चुका है। साथ ही चिह्नित कारक व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट अधिनियम सहित अन्य कार्रवाई की गई है।
एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि इन बूथों का प्रेक्षक, जिलाधिकारी, एसपी और अन्य अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। मतदान से पहले से ही एसडीएम और सीओ लगातार नजर बनाए हुए हैं। मतदान वाले दिन इन केंद्रों का सीधा प्रसारण होगा। अधिकारियों ने मिलकर इन केंद्रों पर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए रणनीति बना ली है।
विज्ञापन
300 खुराफातियों को जारी हुए रेड कार्ड
मतदान वाले दिन कोई उत्पाद न हो, इसलिए पुलिस ने लगभग 300 खुराफाती तत्वों को रेड कार्ड नोटिस जारी किए। कोई खुराफाती यदि गड़बड़ी करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी बूथों पर जाकर निरीक्षण कर लिया गया है। संबंधित सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। इन बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा पीएसी के जवानों को भी लगाया जाएगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनात भी की जाएगी।