फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seeking to take concrete action against terrorism.

आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग

Wed, 21 Sep 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 21 Sep 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
Seeking to take concrete action against terrorism.
कैंडल मार्च निकाला - फोटो : अमर उजाला

चंडी फाटक के पास शहर के लोगों ने कश्मीर में आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही प्रधानमंत्री से इस तरफ ठोस कदम उठाने की मांग की। बुधवार सुबह नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी अमित दक्ष के नेतृत्व में युवा चंडी फाटक के पास एकत्रित हुए।

विज्ञापन


इस दौरान युवाओं ने  जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका। पुतला फूंकने में गौरव कुमार, आशीष, पूरन, बादशाह खान, अनूप, अनिल, जावेद, जितेंद्र, महेश शामिल रहे।
विज्ञापन


वीरांगना झलकारी बाई मानव सेवा समिति पिलखुवा की ओर से शहीदों को श्रद्घांजलि देकर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान छिद्दा सिंह कोरी, रामपाल कोरी, डॉ राकेश कोरी, डॉ टीआर कोरी,  विजय कुमार, नन्हे कोरी, दयाचंद कोरी, विशाल कोरी, फ़तेह सिंह कोरी,
विज्ञापन
विज्ञापन


विपिन  कोरी, दीपक कोरी, सुमेर सिंह कोरी, हिमांशु कोरी, रवि कोरी, मौजूद रहे। उधर, राष्ट्र सेवा युवा संगठन के माध्यम से भी पिलखुवा में आतंकी हमले के खिलाफ विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। अमित कश्यप, चार्ली, ईशांत ,संदीप  सोम, विक्रांत शर्मा, मौजूद रहे।

गांव छिजारसी में लोगों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सोहनपाल, विनोद काटिवाल, हरेंद्र फौजी, मनोज, नीटू कुमार, दीपक, कोमल और सुरेंद्र मौजूद रहे।

पूर्व सैनिकों ने हनुमान मंदिर में बैठक कर जवानों की शाहदत्त को याद किया। बीडी शर्मा, केएस तोमर, ओमपाल, चरण सिंह, महेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ देश के नागरिकों में उबाल पर है। साठा चौरासी क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने धौलाना में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नवाज शरीफ मुर्दाबाद-पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही पाक का झंडा फूंका।

मुस्तफा नेता ने कहा कि पाकिस्तान दहशतगर्दी फैला कर देश में तनाव पैदा कर रहा है। उस्मान तोमर और धौलाना निवासी तौकीर आलम उर्फ बॉबी  खान ने भी अपने विचार रखे। पूर्व चेयरमैन राशिद देहरा ने कहा कि आतंकवाद फैलाने  वालों को आतंक की यह आग निगल जाएगी।

इस दौरान रिजवान तौमर, तौफीक, जाहिद,   हावल निवासी सरफराज , मदापुर निवासी  कामिल प्रधान, मौलाना अनवार  अहमद  दहपा , कमालपुर निवासी मजहर , खिचरा के नफीस अहमद, लालपुर के यूसूफ, बझैड़ा कला निवासी रमजान, पूर्व प्रधान अबरार अंसारी, धौलाना, साले पुर कोटला के शाहिद, हनीफ, इकबाल खेड़ा मौजूद रहे।

उधर, हिंदू युवा वाहिनी ने सपनावत में आतंकी हमले में मारे गए 17 सैनिकों की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर पाकिस्तान का  झंडा फूंक कर भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कैंडल मार्च निकाला।


राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पाक आतंकवादियों के कायराना हमले को देश कतई बर्दाश्त नही करेगा।हिन्दू युवा वाहिनी के पंकज राणा के नेतृत्व में पाक का विरोध करते हुए सपनावत स्थित प्रताप चौक  पर पाकिस्तान का झंडा फूंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed