{"_id":"6549215d0420d9aafa092bd6","slug":"security-tight-in-pashu-mela-hapur-news-c-306-1-gha1001-2525-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पशु मेले में बढ़ेगी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पशु मेले में बढ़ेगी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
Mon, 06 Nov 2023 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। आईजी नचिकेता झा ने सोमवार को एसपी अभिषेक वर्मा के साथ खादर मेले और ब्रजघाट शहरी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। आईजी ने स्नान घाट पर पुलिस समेत निजी गोताखोरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
आईजी ने कहा कि गंगा मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्य रूप से गंगा तट पर जहां पर स्नानार्थी स्नान करेंगे, वहां पर पुलिस की विशेष टीम मौजूद रहे। साथ ही गोताखोरों को भी समय समय पर गश्त करने के निर्देश दिए जाए। आईजी ने कहा कि पशु मेले में भी लाखों पशु व्यापारी पहुंचेंगे, जहां पर व्यापारी लाखों की नकदी लेकर पहुंचते हैं, इसलिए इस बार पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए अधिक फोर्स लगाई जाए। साथ ही निगरानी के लिए कई सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएं। वाहन पार्किंग का विशेष ध्यान रखें, जाम की स्थिति न बनने दें। इस मौके पर एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम, इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह, यातायात निरीक्षक अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
तीन शिफ्ट में काम करेंगे वॉलंटियर
सीओ ने कहा कि कार्तिक मेले में इस बार तीन शिफ्ट में वॉलंटियर पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए ड्यूटी करेंगे। जो विभिन्न सेक्टरों में जाकर संदिग्धों पर नजर रखेंगे। साथ ही खुले में शौच करने से रोकेंगे।
विज्ञापन
एंटी रोमियो टीम रहेगी सतर्क
शोहदों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो टीम कार्य करेगी। सीओ ने कहा कि मेले में विभिन्न सेक्टरों में पुलिस फोर्स के साथ मनचलों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। यदि कोई भी स्नान घाट या अन्य स्थान पर गलत गतिविधि करता पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।