{"_id":"67cf04df6840172aad0ecc3a","slug":"second-accused-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121350-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बस से बैग चोरी करने वाला दूसरा चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बस से बैग चोरी करने वाला दूसरा चोर गिरफ्तार
Mon, 10 Mar 2025 08:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़।सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व उनकी टीम ने कमल कुमार निवासी विजेता अपार्टमेंट सेक्टर-2 बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा को लक्ष्मी सीमेंट पाइप इंडस्ट्रीज के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से सात लाख रुपये की कीमत का चोरी किया हुआ कैमरा, लैंश लाइट, एक बैटरी चार्जर आदि सामान बरामद किया।
आरोपी ने 23 दिसंबर की रात 12 बजे किशन निवासी प्रह्लादपुर पुल नई दिल्ली का एनएच-9 स्थित शिवा ढाबा पर बस से बैग चोरी कर लिया था। बस चालक व यात्री ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के दौरान बस से बैग चोरी कर लाल रंग की कार में बैठकर जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस ने रविवार को एक शातिर चोर सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।