फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seats in undergraduate courses increased by 33%; admissions via open merit have begun.

Hapur News: स्नातक कोर्सों में 33 फीसदी बढ़ीं सीटें, ओपन मेरिट सेे प्रवेश शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Seats in undergraduate courses increased by 33%; admissions via open merit have begun.
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के एडेड कॉलेजों में स्नातक कोर्सों में 33 फीसदी सीटें बढ़ा दी गई हैं। ओपन मेरिट से प्रवेश की प्रक्रिया में शामिल हो रहे छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। तीन दिन तक मेरिट में चयनित छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में स्नातक के बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश चल रहे हैं। परास्नातक के कोर्सों में भी एडमिशन जारी है। हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में पीजी कोर्सों की सीटें लगभग भर चुकी हैं। एक या दो सीटें ही बचीं थीं, जोकि ओपन मेरिट से बुधवार को भर गईं। स्नातक कोर्सों में अभी सीटें बची हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में इस बार मेरिट काफी कम अंक पर लगी है। ऐसे में जिन छात्रों के नंबर कम थे उन्हें भी प्रवेश पाने का अवसर मिला है। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों की मांग पर स्नातक के कोर्सों में 33 फीसदी सीटें बढ़ा दी हैं। बता दें कि पहले ही इन कोर्सों में 80 से 90 फीसदी सीटें भर चुकी थीं। अब 33 फीसदी सीटें बढ़ने से छात्रों को काफी हद तक राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को छात्र बड़ी संख्या में एडमिशन लेने पहुंचे। भीड़ अधिक होने के चलते अतिरिक्त काउंटर बनाए गए। ओपन मेरिट के प्रवेश 18 सितंबर तक जारी रहेंगे। इसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया बंद की जा सकती है। वहीं, सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन की रफ्तार धीमी है जो चिंता का सबब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed