{"_id":"6a396a3e59ce2d86c50edd22","slug":"search-underway-for-suspect-who-burned-child-with-a-bidi-hapur-news-c-135-1-hpr1001-143537-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बच्चे को बीड़ी से दागने वाले आरोपी की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बच्चे को बीड़ी से दागने वाले आरोपी की तलाश में दबिश
विज्ञापन
आहद को उठाकर ले जाते आरोपी नदीम सीसीटीवी में कैद हुआ। स्रोत वीडियो ग्रैब
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में 18 जून की दोपहर तीन वर्षीय मासूम को कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने ले जाकर मौसा नदीम ने उसे बीड़ी से दाग दिया था। इसके बाद आरोपी ने मासूम की पीठ व पेट पर ई-रिक्शा की चाबी से करीब दस से अधिक घाव भी किए। पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आरोपी का बच्चे को ई-रिक्शा में ले जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मूलरूप से जिला बुलंदशहर के गांव माकड़ी निवासी गुलफाम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपनी पत्नी फैमिदा व तीन बच्चों के साथ पिछले तीन वर्षों से कोटला सादात स्थित एक किराए के मकान में रह रहा है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया था और उसके तीनों बच्चे घर पर मौजूद थे।
दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला मजीदपुरा निवासी साढू नदीम ई-रिक्शा लेकर उसके घर पहुंचा। कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने उसके पुत्र आहद को अपने साथ किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। घटना को लेकर लोगाें में रोष व्याप्त है। आरोपी नदीम ई रिक्शा चलाता है और घटना के बाद से ही अपनी ई रिक्शा के साथ गायब है।
विज्ञापन
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी नदीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।