{"_id":"5f2070ff8ebc3e9fa45f8912","slug":"sealing-in-chidapuri-pilakhwa-news-gbd2027957193","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग का एक कर्मी निकला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग का एक कर्मी निकला संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिददापुरी कॉलोनी को दोबारा किया गया सील
पिलखुवा। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मियों का कोरोना का टेस्ट किया। जिसमें ऊर्जा निगम में तैनात एक संविदा कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद छिददापुरी कॉलोनी को दोबारा से सील कर दिया गया है। सौ मीटर तक क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
बिजली विभाग में तैनात एक कर्मी तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके चलते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दफ्तर में पहुंचकर सभी कर्मियों का एंटीजन टेस्ट किया। जिसमें एक संविदा कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सूचना प्रशासन को दी गई। जिस पर कर्मी को नगर के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। विद्युत कर्मी नगर की छिददापुरी कॉलोनी निवासी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कॉलोनी को सील कर दिया गया।
कोट
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को 58 लोगों की दफ्तर में टेस्टिंग हुई थी। जिसमें संविदा कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है। मामले की सूचना नगर पालिका परिषद की दी गई। नगर पालिका परिषद की टीम ने पहुंचकर ऊर्जा निगम के सभी दफ्तरों को सैनिटाइज किया है। इसके अतिरिक्त रेलवे रोड पर स्थित आंबेडकर मार्केट को भी पालिका द्वारा सैनिटाइज किया गया है।