फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Scooty narrowly escapes being hit by bus; youth injured.

Hapur News: बस की चपेट में आने से बची स्कूटी, युवक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Scooty narrowly escapes being hit by bus; youth injured.
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-09 पर गांव सरुरपुर के पास रविवार को तेज रफ्तार बस के गलत तरीके से ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार युवक को मामूली चोटें आईं, जबकि पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद परिवार बिना किसी कार्रवाई के लौट गया।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के जोया निवासी लोकेश अपनी पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ स्कूटी से गाजियाबाद स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर गांव सरुरपुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बस आ गई। आरोप है कि बस चालक ने गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बस से बचने के चक्कर में लोकेश ने स्कूटी को किनारे करने का प्रयास किया लेकिन वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में लोकेश को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया। गनीमत रही कि स्कूटी बस की चपेट में नहीं आई और बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद परिवार बिना पुलिस कार्रवाई के अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed