फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   school van fell down

Hapur News: हरोड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूली वैन

Thu, 04 Jul 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 04 Jul 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
school van fell down
सिंभावली। गांव हरोड़ा कोठी के निकट स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फुट गहरी खाई में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि किसी बच्चे कोई गंभीर चोट नहीं आई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं मामले की जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही बच्चों को अभिभावक अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन


गांव रझैडा में स्थित एसजीवी पब्लिक स्कूल की वैन बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के गांव हरोड़ा कोठी, खागोई, रझैटी समेत आसपास के गांव से स्कूल के छात्रों को लेने के लिए गई थी। स्कूल जाने के दौरान रास्ते में अचानक गाड़ी खराब हो गई। जिसकी जानकारी चालक ने स्कूल प्रबंधन को दी, तो वहां से एक अन्य निजी वैन छात्रों को लेने के लिए भेज दी गई। वैन चालक 19 छात्रों को लेकर स्कूल जा रहा था, इसी दौरान गांव हरोड़ा कोठी के निकट सड़क पर सामने से भैसा-बुग्गी आ गई, जिसे बचाने का प्रयास किया तो सड़क किनारे की मिट्टी खिसक गई, जिससे वैन करीब 15 फुट गहरी खाई में जाकर पलट गई। हादसे के बाद वैन में मौजूद छात्रों में चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर सभी बच्चों समेत चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और छात्रों के अभिभावकों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए है, हालांकि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही सभी लोग वहां से जा चुके थे। इस संबंध में सीओ पीयूष ने बताया कि घटना में कोई गंभीर घायल नहीं है, अभी घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed