फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   school plaster drop

Hapur News: प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लॉस्टर गिरा, छात्रा घायल

Mon, 15 May 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 15 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
school plaster drop
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डहाना में प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। जिसमें एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि दो छात्रों को हल्की चोट आई हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रा को इलाज के लिए हापुड़ के अस्पताल के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजनों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

डहाना निवासी कविता की आठ वर्षीय पुत्री ईशा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती है। सोमवार को पांच दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुले थे। कक्षा चार में कुल 18 बच्चे पढ़ रहे थे। इसी बीच कक्षा की छत का प्लास्टर उखड़ कर छात्रा ईशा पर आ गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से छात्रा लहूलुहान हो गई और बच्चों में चीख पुकार मच गई। चपेट में आए दो बच्चों के हल्की चोट आई। प्लास्टर गिरने की सूचना मिलने पर तुरंत ही बच्ची के पिता स्कूल पहुंच गए और घटना को लेकर रोष प्रकट किया। बच्ची को पहले गांव में ही प्राथमिक उपचार दिलाया गया। शुरुआत में स्कूल का स्टाफ मामले को दबाने में लगा। लेकिन घटना को तूल पकड़ता देख शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रा को इलाज के लिए हापुड़ के एक अस्पताल के लिए भेजा है। बच्ची के सिर में गहरा घाव होने के कारण कई टांके आए हैं। बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय की इमारत वर्ष 2002 में बनाई गई थी। जिसके बाद 2018 में विद्यालय की मरम्मत करते हुए इसका जीर्णोद्धार किया गया था। लेकिन इसके बावजूद स्कूल की छत जर्जर हो गई थी और कभी भी हादसे का डर बना हुआ था। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। यदि की लापरवाही उजागर होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed