फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam with a old lady

Hapur News: बेटे की मौत का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला से नकदी व गहने ठगे

Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
scam with a old lady
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित भैरो मंदिर के सामने एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार तीन ठगों ने अपना शिकार बना लिया। आरोपी पुत्र की मौत का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला से गहने व हजारों रुपये की नकदी ठग कर फरार हो गए। महिला ने अपने पुत्र के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


मोहल्ला राजीव विहार निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 12 बजे दिल्ली अपने रिश्तेदारी से बस द्वारा घर लौट रही थी। बस से उतरकर भैरो मंदिर के सामने गली के बाहर बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने तीन पुत्रों में से एक पुत्र की मौत होने का भय दिखाकर कागज में आग लगाते हुए उससे दो सोने की अंगूठी व 25 सौ रुपये उनके पर्स में रखने की झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने 51 कदम उसके घर की ओर चलने की बात कही। इस पर वह अपने घर की ओर चलने लगी। वापस आने पर तीनों बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद वह अपने घर पहुंची और अपने पुत्र नरेश कुमार को साथ लेकर कोतवाली पहुंंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed