फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam three accused arrest

Hapur News: धोखाधड़ी में तीन बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
scam three accused arrest
पिलखुवा। धोखाधड़ी कर मसालों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में मसाले और मिनी ट्रक बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने गत 18 फरवरी को दिल्ली के बदरपुर स्थित मसाले की कंपनी के गोदाम पर व्यापारी बनकर फोन के माध्यम से 780 किलोग्राम हल्दी, 480 किलो ग्राम मिर्च, 480 किलोग्राम धनिया, 60 किलो ग्राम गर्म मसाला और 50 किलोग्राम चाट मसाले का ऑर्डर दिया था। आरोपियों ने मसाले हापुड़ पहुंचाने और भुगतान नकद करने की बात कही। गोदाम संचालक द्वारा गाड़ी में मसाले भरकर हापुड़ के लिए रवाना कर दिए। आरोप है कि मसाले से भरी गाड़ी जैसे ही छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंची तभी आरोपियों ने फोन कर परिवार में किसी व्यक्ति की मौत हो जाने के कारण बताकर टोल प्लाजा से मसाले लेने और रुपये देने की बात कहीं। जिस पर चालक ने गाड़ी टोल प्लाजा के पास खड़ी कर ली। कुछ देर बाद टोल प्लाजा पर पहुंचे आरोपियों ने मसाले अपनी साथ लेकर आए मिनी ट्रक में लाद लिए और बिना रुपये दिए भाग गए। दिल्ली निवासी गोदाम स्वामी ब्रहमदत्त चतुर्वेदी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नई सब्जी मंडी के पास से हापुड़ के चंद्रलोक कॉलानी निवासी राजकुमार, गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर- 23 निवासी राहुल सिंघल और पिलखुवा सर्वोदयनगर निवासी जाहिद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त निजी ट्रक, 14 बोरी पिसी हल्दी, एक बोरी गर्म मसाला, दो बोरी चाट मसाला, एक बोरी धनिया आदि बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed