फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 8.40 lakhs rupees

Hapur News: धोखाधड़ी कर 8.40 लाख हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
scam of 8.40 lakhs rupees
पिलखुवा। बिल्डर्स और उसके साथियों द्वारा फर्जी कंपनी के नाम से प्लॉट बेचकर 8.40 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने एडीजी एंटी करप्शन लखनऊ के आदेश पर वर्दाह बिल्डर्स प्राइवेट लि. कंपनी के डायरेक्टर और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी बनारसी दास ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह भारत संचार निगम लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद से 30 जून 2013 को सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने 2014 में वर्दाह बिल्डर्स द्वारा गाजियाबाद-हापुड़ मार्ग पर आशियाना नाम की कॉलोनी में तीन प्लॉट बुक किए थे। उन्होंने पत्नी शशी प्रभा के नाम से प्लॉट बुक कराकर 8.40 लाख का भुगतान तीन चेकों के माध्यम से किया था। समय पर प्लॉट नहीं मिलने पर जानकारी की गई तो पता चला कि कंपनी को बंद कर दिया गया है, जो जमीन आशियाना एन्कलेव के लिए दिखाई गई थी वह भी किसानों ने वापस ले ली है। उनके द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आरोप है कि पुलिस और बिल्डरों की सांठगांठ होने के कारण कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके उपरांत पीड़ित ने एडीजी एंटी करप्शन से गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बनारसीदास की तहरीर पर वर्दाह बिल्डर्स कंपनी के निदेशक बिलाल अली, मुशर्रफ अली और आरिफ खान के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed