{"_id":"656a0790b22ccee86c030825","slug":"scam-from-kirana-merchant-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5364-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किराना व्यापारी से 1.90 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किराना व्यापारी से 1.90 लाख रुपये ठगे
Fri, 01 Dec 2023 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में एक किराना व्यापारी से साइबर ठगों ने 190005 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस की जांच में आरोपियों का पता भी फर्जी निकला। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाबूगढ़ छावनी निवासी पुनीत कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह बाबूगढ छावनी में ही किराने की दुकान करता है। 10 सितंबर को चार व्यक्ति उसकी दुकान पर आए। उन्होंने बताया कि उनका नया बाईपास मेरठ रोड निकट टियाला किठौर रोड पर होटल है, जिसके लिए उन्हें सामान की आवश्यकता होती है। दुकान से तीसरे या चौथे दिन सामान लेकर जाया करेंगे। दुकानदार को झांसे में लेकर फर्जी आधार कार्ड और विजिटिंग कार्ड दे दिया। शातिरों ने दुकान से सामान लेकर दुकान पर लगे क्यूआर कोड को स्केन कर 30 हजार रुपये का भुगतान करना बताया। खाते में पैसे नहीं आने पर दुकानदार ने टोका, जिस पर शातिरों ने उसका मोबाइल अपने हाथ में लेकर भुगतान दिखा दिया। बाद में उसे जानकारी मिली कि पांच बार में ठगों ने खाते से करीब 1.90 लाख रुपये उड़ा लिए। हर बार भुगतान करने पर संदेश नहीं दिखता था। शातिर उसका फोन लेकर भुगतान रिफंड कर लेते थे। शातिरों द्वारा दिए पते पर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं मिला। बाबूगढ़ थाना प्रभारी सुनीता सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर, उचित कार्रवाई की जाएगी।