{"_id":"661d61e56e7887a4460168d4","slug":"scam-for-gaming-id-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109620-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गेमिंग आईडी बनाने का झांसा देकर पांच हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गेमिंग आईडी बनाने का झांसा देकर पांच हजार ठगे
Mon, 15 Apr 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। गेमिंग आईडी बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पिलखुवा के गांव छिजारसी निवासी एक युवक से पांच हजार रुपये ठग लिए। एसपी ने थाना साइबर क्राइम को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
गांव निवासी शेखर ने बताया कि कुछ दिन पहले इंटरनेट पर उसने गेमिंग एप गुरु भाई का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर लिखे नंबरों पर कॉल कर एप के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उससे गेमिंग आईडी बनाने के लिए कहा गया। उसने झांसे में आकर आईडी बनाकर पासवर्ड भी आरोपियों को बता दिया। इसके बाद एप शुरू करने की एवज में आरोपियों ने उससे पांच हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने एक दो बार उससे रुपये एप में लगाने की बात की। इस पर उसे शक हो गया। इस पर उसने गेमिंग आईडी खत्म कर आरोपियों से अपने रुपये लौटने की बात की। आरोपियों ने पीड़ित का फोन तक नहीं उठाया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना साइबर क्राइम को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।