फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   satendra suicide due to harrashment

Hapur News: ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग सतेंद्र ने की थी आत्महत्या

Mon, 15 May 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 15 May 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
satendra suicide due to harrashment
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुचेसर रोड चौपला सर्विस रोड पर मिले गंगा पुरा निवासी सतेंद्र के शव के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी और उसके परिजन घर बेचने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

13 मई को युवक का शव पुलिस को मिला था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई थी। मृतक सतेंद्र (30) के पिता रामचरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने पुत्र सतेंद्र की शादी नौ दिसंबर 2022 को कुसुम पुत्री तेजपाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर के साथ की थी। शादी के पहले ही दिन से ही कुसुम ने सतेंद्र पर घर को बेचने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। कुसुम के घर वाले भी सतेंद्र को प्रताड़ित करते थे। कुसुम हापुड़ के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्य करती है। इन सभी की प्रताड़ता से परेशान होकर सतेंद्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed