{"_id":"579f5e964f1c1b56152b916f","slug":"saroj-nagar-people-kindled-against-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर भड़के सरोजनगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर भड़के सरोजनगर के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 01 Aug 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
सात घंटे तक गुल रही मोहल्ले की बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा के सरोजनगर मोहल्ले में रविवार रात करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्लेवासियों ने निगम अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन कर बिजलीघर घेरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी मोहल्लेवासियों ने बताया कि आए दिन बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। बिजली की दरों में तो बढ़ोत्तरी की जा रही है, लेकिन बिजली की व्यवस्था सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
निगम अफसरों से शिकायत की तो उन्होंने कटौती की बात कह पल्ला झाड़ लिया। रात में करीब सात घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से उन्हें भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में पंडित विनोद, अरविंद, मनोज, दीपक, सुनील, अजीत, ओमप्रकाश, ललित, हितेष, धर्मेंद्र, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन से सोमवार को प्रीत विहार बिजलीघर दो घंटे तक ठप रहा। इससे आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल रही। प्रीत विहार बिजलीघर को 33 केवीए क्षमता की लाइन में ब्रेक डाउन से सोमवार सुबह 10 बजे बिजलीघर ठप हो गया।
अचानक आपूर्ति बाधित होने से निगम कर्मियों ने आनन फानन में लाइन की पेट्रोलिंग की तो दो घंटे बाद फाल्ट मिल सका। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट की मरम्मत कर दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल की।
इस बिजलीघर के ठप होने से अच्छैजा, सबली, प्रीत विहार, आनंद विहार, चमरी, दिल्ली रोड की बत्ती गुल रही। इससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
अवर अभियंता साहब सिंह का कहना है कि ओवर लोडिंग के कारण फाल्ट की समस्या बनी थी। इसे दुरुस्त करा दिया गया है।