{"_id":"57f279e64f1c1b923226f90b","slug":"sandesh-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम संदेश यात्रा से कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम संदेश यात्रा से कार्यकर्ताओं में भरा जोश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 03 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
मुलायम संदेश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मुलायम संदेश यात्रा सोमवार को हापुड़ पहुंची तो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। कार्यकर्ता दोनों पदाधिकारियों की एक झलक पाने को बेताब हो रहे।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने रथ के ऊपर से ही पार्टी की नीतियों का बखान किया। फोटो खिंचवाने की होड़ में कार्यकर्ता एक दूसरे से झगड़ते नजर आए। सपा हाईकमान ने पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के लिए मुलायम संदेश यात्रा निकालने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
इस क्रम में सोमवार को दिल्ली से चली संदेश रथ यात्रा सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में हापुड़ पहुंची।
विज्ञापन
पहले से ही जिला कार्यालय पर स्वागत के लिए हाथों में माला लिए खड़े कार्यकर्ताओं में संदेश रथ यात्रा के पहुंचते ही उत्साह छा गया। कार्यकर्ता दोनों नेताओं के बस (रथ) से नीचे उतरने का इंतजार कर रहे थे।
समय के अभाव के चलते वह बस के ऊपर से ही जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते रहे व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। कुछ देर में उनका काफिला मेरठ के लिए रवाना हो गया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, प्रवक्ता पंडित राजेश शर्मा, हापुड़ के घोषित प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख, संजय यादव, हसीन चौधरी, अरुण चौधरी, संजय अग्रवाल, पंकज त्यागी, सनी त्यागी, विनोद सैनी, राशिद, पदम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।