फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sandeep won gold in powerlifting in China

Hapur News: चीन में हुई पावरलिफ्टिंग में संदीप ने जीता गोल्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sandeep won gold in powerlifting in China
चीन में आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने के बाद खुशी मनाते खिलाडी। स्रोत स्वयं
हापुड़। चीन के हाइनान में हुई 2026 एशियन सब-जूनियर्स, जूनियर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता और यूनिवर्सिटी कप में नगर निवासी संदीप बंसल ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। 13 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने यह पदक जीता है। संदीप की जीत के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने घर पहुंचकर कोच और परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

संदीप बंसल के कोच धर्मवीर सिंह और दीपक कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता नौ से 15 मई तक चली। चैंपियनशिप में संदीप बंसल ने भारत की तरफ से भाग लिया था। प्रतियोगिता में उन्होंने 285 किलोग्राम उठाकर गोल्ड, बेंच प्रेस में 190 किलोग्राम उठाकर में गोल्ड और डेडलिफ्ट में 260 किलोग्राम वजन उठाया। इस प्रतियोगिता में भी उन्हें गोल्ड मिला। तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 735 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। सोशल मीडिया वेबसाइट के माध्यम से परिजनों ने लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन


नगर के मेरठ रोड शक्तिनगर निवासी संदीप के पिता जितेंद्र बंसल और भाई कुलदीप बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में जाने से पहले ही संदीप ने कई जगहों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीते थे। वह 18 मई को दिल्ली एयरपोर्ट आएंगे। वहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बधाई देने वालों में विनोद गुप्ता, अशोक बबली, सचिन अग्रवाल, योगेंद्र मोनू, रवि मोहन गर्ग, सर्वेश गोयल, पंकज कंसल, कमल अग्रवाल, शरद गग्र, राजेश वर्मा, पुलकित जैन, राहुल जैन और उदय कंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed