{"_id":"677ead4478874b82b10ca153","slug":"sand-attack-on-farmer-hapur-news-c-135-1-hpr1005-118938-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सांड़ों ने किसानों पर किया हमला, भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सांड़ों ने किसानों पर किया हमला, भाकियू ने दिया धरना
Wed, 08 Jan 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । ग्राम अच्छेजा और श्यामनगर में खेत से लौट रहे किसानों पर सांड़ों ने हमला कर दिया, इसमें किसान गंभीर रूप से चाेटिल हो गए। बुधवार को नाराज किसान और भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। और मामले की शिकायत की। जिस पर डीएम ने सीडीओ को तुरंत सांडों को पकड़वाने के निर्देश दिए।
भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर त्यागी ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान सांडों ने अन्य ग्रामीणों पर भी हमला करके उन्हें घायल कर दिया। जिससे दोनों गांवों के ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। उन्होंने बताया कि करीब 18 से 20 सांड़ दूसरी जगह से गांव के नजदीक छोड़े गए हैं, जो आए दिन उन पर हमला कर देते हैं। इसकी शिकायत जिले के संबंधित अधिकारियों से भी की गई थी। साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन ग्राम सचिव ने फोन तक नहीं उठाए। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सांडों का पकड़ा जाना तुरंत आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान न करने वाले ग्राम सचिव का भी स्थानांतरण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
मौके पर रणवीर सिंह, महिपाल सिंह, अमन सिंह, मामचंद, रोहितपाल, प्रकाश त्यागी, धनवीर, सलमान, प्रमेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र भाटी मौजूद रहे।