{"_id":"580b8e9d4f1c1b10307054f0","slug":"sanatana-dharma-ax-fall-on-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातम धर्म अस्पताल पर गिर सकती है गाज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातम धर्म अस्पताल पर गिर सकती है गाज!
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
सनातम धर्म अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के कोठीगेट स्थित सनातम धर्म अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की गाज गिर सकती है। इस अस्पताल का सीएमओ कार्यालय में कोई रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। इस संबंध में नोटिस जारी किया जा चुका है। रजिस्ट्रेशन के प्रपत्र न होने पर अस्पताल को सील किया जा सकता है।
विज्ञापन
नगर के कोठीगेट स्थित सनातम धर्म अस्पताल कई दशकों से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। इसके बावजूद अस्पताल का संचालन मानकों को ताक पर रख किया जा रहा है। आलम यह है कि अभी तक भी इसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल सीएमओ कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर ही स्थित है। मामले की गंभीरता पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में रजिस्ट्रेशन न कराने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। इससे अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डा.राकेश अनुरागी ने बताया कि इस अस्पताल का अभी तक कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है, रजिस्टेशन नहीं दिखाए जाने पर अस्पताल को सील किया जाएगा।