फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   samajwadi and congress leader protest

Hapur News: सपा और कांग्रेसियों ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ निकाला जुलूस

Tue, 23 Dec 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 23 Dec 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
samajwadi and congress leader protest
हापुड़। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील चौराहे पर धरना-प्रदर्शन और हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पोस्टर पर जूते मारकर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि बिहार में मुस्लिम महिला का हिसाब खींचा जाना लोकतंत्र में बेहद शर्मनाक घटना है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कृत्य किया है। जब प्रदेश का शासक ही इस तरह का कृत्य करेगा तो बाकी से क्या उम्मीद रहेगी। इसके विरोध में सपाइयों ने पैदल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने भी इसका समर्थन दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कृत्य ने पूरे देश में महिलाओं का अपमान किया हैं। मुख्यमंत्री को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि उनके इस कृत्य से हर महिला का अपमान तो हुआ ही है। साथ ही देश भी शर्मिंदा हुआ हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री के लिए मुर्दाबाद और हाय हाय के नारे लगाए और पोस्टरों पर जूते मारकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान संजय गहलौत, शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, दिनेश चंद शर्मा, आईसी शर्मा, वीसी शर्मा, इकबाल प्रधान, विक्की शर्मा, कुसुम लता, पदम सिंह साहनी, धर्मपाल दरोगा, यशपाल ढिलोर, निसार पठान, संजय छाबड़ा, पुनीत शर्मा, नरेश भाटी, चौधरी मुरसलीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed