{"_id":"6828c7f3249191e4ec0dcb54","slug":"samadhan-diwas-hapur-news-c-135-1-hpr1005-124518-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, रो-रोकर बेहोश हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, रो-रोकर बेहोश हुई महिला
Sat, 17 May 2025 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 17 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एक महिला पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जोर-जोर से रोने लगी। तभी महिला बेहोश होकर गिर गई, इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह देख समस्या सुन रहे मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत अन्य अधिकारी कुर्सी से खड़े हो गए। आनन-फानन में बाबूगढ़ थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने बेहोश महिला को उठाया और गाड़ी में लेकर सीएचसी पहुंचे। वहीं, मामले में डीआईजी ने एएसपी को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका परिसर के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। सीडीओ हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। दोपहर करीब एक बजे मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी पहुंचे। दोनों ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। करीब सवा बजे मोहल्ला मजीदपुरा की गली नंबर छह की शहाना अपनी पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए रोते-रोते बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। तभी आसपास बैठे अधिकारी व कर्मचारी उनके पास पहुंचे और कुर्सी पर बैठाया। मुंह पर पानी डाला गया, लेकिन वह होश में नहीं आईं। जिस पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से महिला को गाड़ी में बैठाया और सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। वहीं, शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतकर्ता ऐसे भी आए, जिन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस पर मंडलायुक्त और डीआईजी ने नाराजगी भी जाहिर की। मौके पर एएसपी विनीत भटनागर, एसडीएम सदर ईला प्रकाश आदि मौजूद रहे।
32 में से मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण
गांव उपैड़ा निवासी यशपाल सिंह ने कब्जा हटवाने, गांव सरावा निवासी अमन वर्मा ने विद्यालय के लिए फर्नीचर व सड़क बनवाने, गांव असौड़ा निवासी कपिल सैनी ने मुख्य मार्ग से कब्जा हटवाने, गांव लालपुर निवासी पवनवीर सिंह ने सरकारी रास्ते को लेकर, गांव मलकपुर निवासी जमशेद अहमद ने उधार दिए गए रुपये दिलवाने, गांव बदनौली निवासी सुनील पाल ने चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई करने, मोहल्ला भीमनगर निवासी राजा ने रिपोर्ट दर्ज कराने, लज्जापुरी निवासी जयप्रकाश ने पंचायती धर्मशाला की भूमि को लेकर, गांव छपकौली निवासी सुमन ने रास्ता खुलवाने, करीमपुरा निवासी जाहिद ने पुलिया का निर्माण कराने, पीरबाउद्दीन निवासी आलमगीर ने रुपये वापस दिलाने, तगासराय निवासी मोहित त्यागी ने सरकारी नाली खुलवाने व कब्जा हटवाने की मांग की। इसके साथ अटूटा निवासी कपिल कुमार ने राशन डीलर द्वारा अभद्र व्यवहार करने, गांव मुरशदपुर निवासी बिलकिश ने रुपये वापस दिलाने, चमरी निवासी अंशुल ने अधीकृत भूमि का मुआवजा दिलाने, भीमनगर निवासी कमलेश ने विद्युत बिल सही कराने व दूसरा कनेक्शन दिलाने, हसनपुर निवासी जगवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने, अयादनगर निवासी प्रमोद कुमार ने कब्जा दिलाने, रेवती कुंज निवासी शरद कुमार गर्ग ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने, बाबूगढ़ निवासी रामप्रसाद ने हाइटेंशन तार व ट्रांसफार्मर हटवाने, गणेशपुरा निवासी रजनी देवी ने माता-पिता की मृत्यु होने के बाद बच्चों को अनुदान दिलाने, पक्का बाग निवासी प्रदीप कुमार ने सड़क व नालियों से अतिक्रमण हटवाने, श्यामपुर निवासी रजनीश कुमार ने कब्जा हटवाने, सवारा निवासी कुसुम त्यागी ने चकरोड खाली कराने, संतोष पाल ने आवारा पशुओं को पकड़वाने आदि शिकायत की गई। जिनके समाधान के निर्देश दिए गए हैं।